Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मकान निर्माण के दौरान जमीन की खुदाई में मिली सदियों पुरानी सुरंग
  • Uncategorized

मकान निर्माण के दौरान जमीन की खुदाई में मिली सदियों पुरानी सुरंग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture76e5t

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले में एक मकान के निर्माण के दौरान जमीन की खुदाई करते समय सदियों पुरानी सुरंग मिली है। सुरंग की ऊंचाई दस फीट और चौड़ाई चार फुट है। इतिहासकार इसे 200-300 साल पुरानी सुरंग बता रहे हैं। जिला अधिकारी ने बताया कि भटार ब्लॉक के महता गांव में शनिवार को जियारुल मलिक की जमीन पर मकान की नींव रखते समय सदियों पुरानी सुरंग का पता चला जिसके मुंह की ऊंचाई सात फुट और चौड़ाई चार फुट है।जिला के इंस्पेक्टर प्रणब कुमार बनर्जी ने बताया कि गांव के स्थायी निवासी जियारुल मलिक ने अपना मकान बनाने के लिए यह जमीन खरीदी थी। मकान की नींव रखने के लिए जब खुदाई हुई तो जमीन का एक हिस्सा अंदर घुस गया।

इस मामले को तुरंत ही जिलाधिकारियों और पुरातत्व विभाग और पुलिस को बताया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग के वहां पहुंचने से पहले ही सुरंग की कुछ तस्वीरें उनको दी गई।। तस्वीरों के आधार पर विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह सुरंग 200-300 साल पुरानी लगती है और पूरी जांच के पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

इतिहासकार सरबजीत यश ने बताया कि यह सुरंग संभवत: 250-300 साल पुरानी है और इसके कुछ हिस्से जैन वास्तुकला से मेल खाते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुरंग किसी शाही परिवार की हो सकती है, जिसका निर्माण ब्रितानी शासन के दौरान किया गया होगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और पुलिस की एक टुकड़ी को वहां तैनात किया गया है क्योंकि महता गांव में सुरंग को देखने के लिए जिले भर से लोग आ रहे हैं।

Post navigation

Previous: PM मोदी ने शी चिनफिंग को चिट्ठी लिखकर कोरोना वायरस से निपटने में मदद की पेशकश की थी, अब चीन का आया जवाब…
Next: भारत को एकीकृत वायुरक्षा हथियार प्रणाली देगा अमेरिका, 1.86 अरब डॉलर का है सौदा

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 5 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.