Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM मोदी ने शी चिनफिंग को चिट्ठी लिखकर कोरोना वायरस से निपटने में मदद की पेशकश की थी, अब चीन का आया जवाब…
  • विदेश

PM मोदी ने शी चिनफिंग को चिट्ठी लिखकर कोरोना वायरस से निपटने में मदद की पेशकश की थी, अब चीन का आया जवाब…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturee5ij

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत की ओर से मदद की पेशकश की. चीन ने प्रधानमंत्री मोदी की मदद की पेशकश की सराहना की और कहा कि यह भारत की बीजिंग के साथ दोस्ती को ‘पूरी तरह से प्रदर्शित करता है.’ चिनफिंग को लिखे पत्र में मोदी ने वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्रपति और चीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई थी. यह संक्रमण पड़ोसी देश में 900 से ज़्यादा लोगों की जान ले चुका है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ‘हम कोरोना वायरस के खिलाफ चीन की लड़ाई में भारत के समर्थन के प्रति आभार जताते हैं और सराहना करते हैं.’

प्रवक्ता ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में मोदी की ओर से चिनफिंग को लिखे गए पत्र के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘भारत का सद्भावना का यह कदम चीन के साथ उसकी दोस्ती को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है.’ चिनफिंग को भेजे पत्र में मोदी ने इस चुनौती से निपटने के लिए चीन को भारत की ओर से मदद की पेशकश की थी और साथ ही इस वायरस से लोगों की मौत पर शोक जताया था. प्रधानमंत्री ने हुबेई प्रांत से करीब 650 भारतीयों को निकालने में मदद के लिए चिनफिंग के प्रति आभार भी जताया था.

कई देशों ने चीन से अपने-अपने नागरिकों को निकाला है. भारत ने भी चीन से लोगों के आने और जाने पर एहतियाती तौर पर रोक लगा दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. शुआंग ने कहा, ‘हम इस महामारी से निपटने और क्षेत्र तथा दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में 72 रुपये लीटर से कम हुआ पेट्रोल, डीजल 65 से नीचे
Next: मकान निर्माण के दौरान जमीन की खुदाई में मिली सदियों पुरानी सुरंग

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.