Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग से BJP को लगा ‘करंट’, ओखला में अमानतुल्लाह 87 हजार वोटों से आगे
  • दिल्ली

शाहीन बाग से BJP को लगा ‘करंट’, ओखला में अमानतुल्लाह 87 हजार वोटों से आगे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturerwejrw

Okhla Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम (Delhi Assemly Election Result) से पहले आए रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिल चुका है. ओखला विधानसभा सीट (Okhla Assembly Seat) से AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान की भारी संख्या में बढ़त मिल गई है. वह बीजेपी उम्मीदवार से 87 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. बताते चले कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग का जिक्र करते हुए करंट शब्द का यूज किया था. उन्होंने कहा था कि बटन (EVM) इतनी ताकत से दबाना कि इसके करंट से 8 फरवरी को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी वो जगह छोड़ने पर मजबूर हो जाएं.

हालांकि अभी भी AAP पार्टी साल 2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों से पीछे है. वहीं बीजेपी को रुझानों में सीटों में फायदा मिला है. हालांकि कई ऐसे सीट हैं, जिसपर आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध कर रहे शाहीन बाग इलाके में एक समय बीजेपी बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर में अमानतुल्लाह खान ने बढ़त बना ली. ओखला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से परवेज हाशमी पीछे चल रहे हैं.

बतात चले कि दिल्ली विधानसभा में आठ फरवरी को हुए मतदान के बाद मंगलवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे चल रही है. ओखला सीट पर कांग्रेस के परवेज हाशमी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं. वहीं गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली और सीलमपुर सीट पर चौधरी मतीन अहमद पीछे चल रहे हैं. हारून यूसुफ बल्लीमारन सीट पर पीछे चल रहे हैं.

कांग्रेस उम्मीदवार आप से बहुत पीछे चल रहे हैं. नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) विरोधी प्रदर्शन के केंद्र ओखला में मतदाताओं की पहली पसंद आप रही है, हालांकि अभी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. सुबह 8.45 बजे तक शुरुआती रुझानों में आप 49 सीटों पर, भाजपा 12 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही थी. हालांकि स्थिति अब कुछ बदलाव हुए हैं. (इनपुट IANS से भी)

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Inbase ने भारत में दो दमदार स्मार्ट वॉच की लॉन्च, मिलेगा शानदार फीचर्स का सपोर्ट
Next: काम्या पंजाबी वेडिंग रिसेप्शन में चूड़ा व सिंदूर लगाए पति के साथ पहुंचीं

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.