Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दो दिनों की उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में लुढ़के
  • बिजनेस

दो दिनों की उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में लुढ़के

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-sgx-nifty4_730X365

वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 118.24 अंक यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 41,447.66 अंक पर आ गया. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 38 अंक यानी 0.31 प्रतिशत लुढ़क कर 12,163.20 अंक पर आ गया. वित्तीय और वाहन क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट आई.

बुधवार को जारी आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर पड़ा. खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़कर 7.59 प्रतिशत पर पहुंच गयी. यह इसका साढ़े पांच साल से अधिक का उच्चस्तर है. वहीं, विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के चलते औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) दिसंबर, 2019 में 0.3 प्रतिशत घट गया. शेयर बाजारों के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 48.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, कोरोना वायरस को लेकर निवेशकों की चिंता बरकरार रहने से अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Xiaomi Mi 10 आज होगा लॉन्च
Next: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे.

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.