Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Xiaomi Mi 10 आज होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Xiaomi Mi 10 आज होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture35uj

Xiaomi Mi 10 आज कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होने वाला है। यह पहला स्मार्टफोन है, जो दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और LPDDR5 रैम के साथ लॉन्च होगा। शाओमी ने मी 10 में  90Hz कर्व्ड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। Mi 10 पिछले साल लॉन्च हुए Mi 9 का अपग्रेड है। मी 10 के अलावा कंपनी मी 10 प्रो को लॉन्च कर सकती है।

मी 10 का लॉन्च आज “ऑनलाइन-ऑनली ब्रॉडकास्ट” के जरिए होगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के लिए किसी प्रकार का इवेंट आयोजित नहीं किया है। इसे केवल ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इसके पीछे का कारण चीन में चल रहा कोरोनावायरस का प्रकोप हो सकता है। Mi 10 चीन के सोशल मीडिया मंच Weibo पर आधिकारिक Xiaomi अकाउंट के जरिए प्रसारित होगा। इस इवेंट को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू किया जाएगा। Xiaomi ने पिछले हफ्ते चीन में पेश किए जाने के बाद, Mi 10 को MWC 2020 से एक दिन पहले 23 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की पुष्टी भी की थी।

फिलहाल मी 10 की कीमत का आधिकारिक तौर खुलासा होना बाकी है। हालांकि, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट CNY 4,200 (लगभग 43,000 रुपये) कीमत में लॉन्च हो सकता है। वहीं, Mi 10 के 8 जीबी + 256 जीबी विकल्प की कीमत CNY 4,500 (लगभग 46,000 रुपये) और 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत CNY 4,900 (लगभग 50,200 रुपये) हो सकती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फोर्स ने हटाया कस्टमाइज़्ड गुरखा से पर्दा, विशालकाय है SUV
Next: दो दिनों की उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में लुढ़के

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.