Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में चुनावी जीत पर दलाई लामा ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई
  • दिल्ली

दिल्ली में चुनावी जीत पर दलाई लामा ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
jji64kieio7r6i4ei

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में मन के आंतरिक विकास के पहलुओं को शामिल करने की उनकी पहल सराहनीय है. नोबल शांति पुरस्कार विजेता ने भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा, “दिल्ली की जनता को आपके समर्थ नेतृत्व से आगे भी लाभ मिलता रहेगा.” उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने आपसे दो जुलाई, 2018 को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रमों में खुशी को शामिल किए जाने पर कहा था, मैं उन्नत मूल्यों के साथ व्यक्तियों को बेहतर और पहले से खुश बनाने के आपके और आपकी सरकार के प्रयासों का गहरा प्रशंसक हूं.”

लामा ने एक बयान में कहा, “इन कदमों से बच्चों की संपूर्ण शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और जीवन स्तर सुधारने के उनके सपने को पूरा करने में सहायता मिलेगी.” उन्होंने कहा, “मूलभूत मानवीय मूल्यों और अंतरधार्मिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए मैं मन और भावनाओं के कार्य करने की प्राचीन भारतीय समझ को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैं इसलिए स्कूली पाठ्यक्रम में मन के आंतरिक विकास के पहलुओं को शामिल करने की प्रशंसा करता हूं.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ का 34वें दिन भी जलवा जारी
Next: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोगों की मौत , 8 गंभीर रूप से घायल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.