Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ मामला दर्ज
  • महाराष्ट्र

मुंबई में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ मामला दर्ज

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
actor_shahbaz_khan_gets_booked_for_allegedly_molesting_a_girl

सिने नगरी मुंबई के उप नगरीय इलाके ओशिवारा में 19 साल की युवती के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. ओशिवारा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बंगेर ने बताया कि यह घटना मंगलवार की शाम को हुई जब 50 वर्षीय अभिनेता की बेटी के साथ कथित पीड़ित की बहस हो गई.

उन्होंने बताया कि खान अपनी बेटी के बचाव में आए और उन्होंने पीड़िता को गाली दी और छड़ी से अनुचित तरीके से उसे छुआ. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 तथा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. शास्त्रीय गायक उस्ताद आमिर खान के पुत्र शहबाज खान फिल्मों एवं टेलीविजन धारावाहिकों में खलनायक की भूमिका अदा करने के लिए जाने जाते हैं. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में 10 लोग गिरफ्तार
Next: Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+, Galaxy S20 Ultra और Galaxy Z Flip का प्री-रिजिस्ट्रेशन भारत में शुरू

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 3 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 3 months ago 0
झी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कानपुर: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.