Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनुराग कश्यप बोले-‘गृह मंत्री के लिए मेरे मन में सम्मान नहीं, उन्हें कानून का खुद नहीं पता, यह सरकार अनपढ़ है’
  • राजनीति

अनुराग कश्यप बोले-‘गृह मंत्री के लिए मेरे मन में सम्मान नहीं, उन्हें कानून का खुद नहीं पता, यह सरकार अनपढ़ है’

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (31)

नागरिकता संशोधन अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन चुके दिल्ली के शाहीन बाग में शुक्रवार को फिल्मकार अनुराग कश्यप ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. दो महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शन में यहां प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कश्यप ने कहा, “मैं बहुत दिनों से शाहीन बाग आना चाहता था. आप लोगों से हिम्मत मिलती है, इस हिम्मत से कितने सारे शाहीन बाग बन गए हैं.” अनुराग कश्यप ने कहा, “मैं सोच रहा था आऊंगा और स्टेज पर बिरयानी खाऊंगा. मैं किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं हूं. ये बहुत मुश्किल लड़ाई है, धैर्य की लड़ाई है, जो आप लोग लड़ रहे हैं और बहुत लोग जो आपको देख रहें है, वो सोच रहें है कि आप लोग छोड़ कर चले जाएंगे.”

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, ” मैं सरकार की बहुत सारी चीजों से असहमत हूं. सरकार के पास दिल नहीं है, इनको प्यार की भाषा समझ नहीं आती. बस इसी तरीके से हम लड़ सकते हैं. सरकार से आप बस प्यार बांटते रहिए, सरकार बस ताकत को अपने हाथ मे रखना चाहती है. इन्होंने अपने वादे नहीं निभाए. मैं इन पर विश्वास नहीं करता हूं. भारत सीमाओं से नहीं, यहां के लोगों से बनता है.”

अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “गृह मंत्री हमे सुरक्षा महसूस नहीं करा सकते, तो किस बात के गृह मंत्री हैं. हमें उनसे सुरक्षा की भावना आनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि यदि कोई गलतफहमी है तो सरकार को चाहिए कि शाहीन बाग आए और बात करे, जब तक बात नहीं होगी मामला कैसे सुलझेगा. अनुराग कश्यप ने कहा, “सड़क बंद नहीं है, लोग आ जा सकते हैं. लोग मुझे से ट्विटर पर कहते हैं कि गृह मंत्री से सम्मान से बात करूं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में सम्मान नहीं है. उन्हें कानून का खुद नहीं पता है. यह सरकार अनपढ़ है.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Realme X50 Pro 5G में होगा 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले
Next: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,523 हुई

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.