Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Realme X50 Pro 5G में होगा 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • गैजेट्स

Realme X50 Pro 5G में होगा 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureugbvih

Realme X50 Pro 5G इस महीने 24 फरवरी को 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला है। शुक्रवार को कंपनी ने एक पोस्टर साझा किया, जिससे यह पुष्टी हुई है कि रियलमी के आगामी फोन एक्स50 प्रो 5जी में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। बता दें कि रियलमी ने इस पोस्टर को साझा करने से थोड़े समय पहले ही फोन में 65W सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट शामिल होने की भी पुष्टी की थी। Realme X50 Pro 5G को शुरुआत में बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस टेक्नोलॉजी इवेंट को रद्द कर दिया गया। हालांकि Realme अब भी अपने फ्लैगशिप को 24 फरवरी को ही लॉन्च करेगी, लेकिन अब इस फोन को मैड्रिड शहर से ऑनलाइन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

नए टीज़र को रियलमी युरोप ने अपने ट्विटर हैंडर के जरिए पोस्ट किया है। इस तस्वीर में रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की झलक देखने को मिली है और यह भी पुष्टी होती है कि फोन का डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ हाई रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड पैनल के साथ आएगा। बता दें कि कंपनी ने Realme X50 5G को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था, लेकिन उसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट शामिल है।

रिफ्रेश रेट की जानकारी के अलावा तस्वीर से फोन में डुअल होल-पंच मौजूद होने की भी पुष्टी होती है। इससे यह भी पता चलता है कि Realme X50 Pro 5G कर्व्ड के बजाय नॉर्मल सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। बता दें कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के प्रतिद्वंधियों Mi 10 और Mi 10 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

हालिया टीज़र में Realme ने फोन में 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट शामिल होने की भी पुष्टी की है। यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है और इसके आउटपुट से पता चलता है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को निसंदेह बहुत जल्दी चार्ज करेगी। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेथ ने अपनी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को शाओमी Mi 10 Pro में शामिल 50 वॉट चार्जिंग से बेहतर बता कर शाओमी की टांग भी खींची है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 दिन मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे फास्टैग, 29 फरवरी तक मिलेगी ये सुविधा
Next: अनुराग कश्यप बोले-‘गृह मंत्री के लिए मेरे मन में सम्मान नहीं, उन्हें कानून का खुद नहीं पता, यह सरकार अनपढ़ है’

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.