Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिग बॉस फिनाले हो चुका है शुरू, यह कंटेस्टेंट हुईं बाहर
  • मनोरंजन

बिग बॉस फिनाले हो चुका है शुरू, यह कंटेस्टेंट हुईं बाहर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturevddvv

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) आखिर अपने चरम तक पहुंच गया है. बिग बॉस का फिनाले (Bigg Boss Finale) शुरू भी हो गया है. वहीं, अब शो से एक बड़ी खबर आ रही है. बिग बॉस हाउस के दमदार कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने तो 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया है. वहीं, बाकी बचे पांच कंटेस्टेंट्स में से एक सदस्य को बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया है. दरअसल, यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि आरती सिंह (Aarti Singh) हैं, जो हमेशा अकेले ही बिग बॉस के घर में जूझती रहीं.

बता दें, इस बात की जानकारी बिग बॉस के फैन पेज ट्रेंड ज्ञान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. बिग बॉस के घर में आरती सिंह (Aarti Singh) नंबर 5 की कंटेस्टेंट रहीं. ट्रेंड ज्ञान के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं आरती सिंह की टोली उनके इस तरह इविक्ट हो जाने से काफी नाराज हैं. 

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में अब केवल 4 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), आसिम रियाज (Asim Riaz), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), और रश्मि देसाई (Rashami Desai) हैं. अब देखना होगा कि इतने हफ्ते बिग बॉस के घर में रहने के बाद यह ट्रॉफी किसके हाथ लगती है. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत आने से पहले डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, लिखा- मैं फेसबुक पर नंबर 1 और PM नरेंद्र मोदी नंबर 2
Next: अजय देवगन की फिल्म ने 36वें दिन भी किया शानदार प्रदर्शन

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.