Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अजय देवगन की फिल्म ने 36वें दिन भी किया शानदार प्रदर्शन
  • मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ने 36वें दिन भी किया शानदार प्रदर्शन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturers

अजय देवगन, काजोल , और सैफ अली खान की ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का प्रदर्शन पांचवें हफ्ते भी काफी अच्छा रहा, अब इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म ने छठे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है. अजय देवगन की तान्हाजी ने 36वें दिन भी सिनेमाघरों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हालांकि, पहले के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है. तान्हाजी के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन की फिल्म ने बीते दिन 80 लाख रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में ‘तान्हाजी’ 36 दिनों में 270.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.

अजय देवगन , काजोल और सैफ अली खान की ‘तान्हाजी’ शानदार कलेक्शन और जोरदार प्रदर्शन के जरिए साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म के रूप में सामने आई है. बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के लिए ‘तान्हाजी’ एक जबरदस्त मुकाबला साबित हुई है. इसके साथ ही यह विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे इतर देश में हो रहे सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन के बाद भी तान्हाजी ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी. 

अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं.  फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान , पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 

Post navigation

Previous: बिग बॉस फिनाले हो चुका है शुरू, यह कंटेस्टेंट हुईं बाहर
Next: सारा और कार्तिक की ‘लव आज कल’ ने की धुंआधार ओपनिंग

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.