Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Huawei Nova 7i 48MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
  • गैजेट्स

Huawei Nova 7i 48MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureefge

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने 7 सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस नोवा 7आई (Huawei Nova 7i) को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा और एचडी स्क्रीन मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिया है। वहीं, हुवावे ने इससे पहले नोवा 6आई स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं नोवा 7आई की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Huawei Nova 7i की कीमत 

आपको बता दें कि हुवावे ने इस फोन को अपनी आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया है। लेकिन, अब तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि नोवा 7आई की कीमत 18,900 रुपये के आसपास होगी।

Huawei Nova 7i की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2310 पिक्सल है। इसके साथ ही इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।

Huawei Nova 7i का कैमरा

कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2-2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

Huawei Nova 7i की बैटरी

हुवावे ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 4G LTE और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4200 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।


About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Nokia 2.3 हुआ सस्ता, अब सिर्फ 7,199 रुपये में
Next: पहले से और भी धांसू हुईं Bajaj Pulsar की ये बाइक्स, BS-6 इंजन देता है दमदार परफॉर्मेंस

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.