Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केजरीवाल के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचा बीजेपी का कोई भी। …….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

केजरीवाल के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचा बीजेपी का कोई भी। …….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

आम आदमी पार्टी के संयोजक और संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ केजरीवाल सरकार के पिछले कार्यकाल के सभी मंत्री- मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया.

बताया जा रहा है कि करीब 40 हजार लोग रामलीला मैदान पहुंचे. शपथ समारोह में AAP ने 50 आम लोगों को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था. अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सातों बीजेपी सांसदों को समारोह का न्योता दिया था लेकिन कार्यक्रम में न ही पीएम मोदी पहुंचे और न ही बीजेपी का कोई सांसद.

आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी को आमंत्रण पत्र भेजा गया था. AAP ने दिल्ली के सातों बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, डॉक्टर हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन पीएम मोदी वाराणसी दौरे की वजह से समारोह में नहीं पहुंचे. कार्यक्रम में बीजेपी सांसदों के नहीं आने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब से आम आदमी पार्टी के कई विधायक, पंजाब के सांसद भगवंत मान और राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुभाष गुप्ता और एस. सी. गुप्ता भी मौजूद रहे.बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल दो बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं 4 दिसंबर, 2013 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे. 8 दिसंबर को नतीजे आए.

Post navigation

Previous: अमित शाह बोले की पुलिस किसी की दुश्मन नहीं
Next: लालू यादव का AIIMS में हो सकता है इलाज नहीं है तबियत में कोई सुधार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.