Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लालू यादव का AIIMS में हो सकता है इलाज नहीं है तबियत में कोई सुधार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

लालू यादव का AIIMS में हो सकता है इलाज नहीं है तबियत में कोई सुधार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
3ed3912097e5b9bf9b8d1ad345c0d7dea908e52fc83c63abc9ddd5fcb13fd25f_1

चारा घोटाले के कई मामलों के आरोप में सजा काट रहे लालू प्रसाद को अब इलाज के लिए अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा जा सकता है। लालू के इलाज में जुटे चिकित्सकों का कहना है कि वह किडनी के साथ 15 गंभीर बीमारियों से झूंझ रहे है उन्हीं की स्वास्थ को देखते हुए लालू प्रसाद यादव का मेडिकल बुलिटिन जारी किया गया था।

मेडिकल बुलेटिन में ये बात सामने आई है कि लालू यादव की किडनी में सुधार नहीं दिख रहा है। लालू प्रसाद के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने चिंता जताते हुए कहा, अभी उनकी किडनी 3b स्टेज में है।होली के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिसमें उनकी बीमारियों पर गहन अध्ययन किया जाएगा।

मेडिकल बोर्ड की टीम लालू की सेहत पर चर्चा करेगी और उसके बाद उन्हें दिल्ली भेजे जाने पर फैसला भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर वहां के चिकित्सक चाहेंगे तो इलाज में बदलाव भी कर सकते हैं।

वहीं उनके नियमित इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा ने कहा कि अभी पैनिक सिचुएशन नहीं है अभी उनकी किडनी की बीमारी स्टेज 3डी में है लेकिन एक बार सेकंड ओपिनियन के लिए AIIMS भेजने की सोच रहे हैं। AIIMS देश का प्रीमियर मेडिकल संस्थान है, इसलिए वहां के डॉक्टरों की राय लेना उचित होगा।

बता दें, लालू प्रसाद की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है। लालू के परिजन भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कई बार चिंता जता चुके हैं। बताया गया है कि लालू पहले से मधुमेह व दिल की बीमारी से ग्रसित हैं। लालू की किडनी 50 फीसदी ही कार्य कर रही है। लालू के परिवार की तरफ से उनके इलाज पर सवाल उठाया जा रहा है।

Post navigation

Previous: केजरीवाल के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचा बीजेपी का कोई भी। …….
Next: केजरीवाल बोले दिल्‍ली के विकास के लिए मोदीजी से आशीर्वाद मांगता हूं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.