Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केजरीवाल बोले दिल्‍ली के विकास के लिए मोदीजी से आशीर्वाद मांगता हूं
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

केजरीवाल बोले दिल्‍ली के विकास के लिए मोदीजी से आशीर्वाद मांगता हूं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
16_02_2020-kejriwal-oath-ceremony_20035572_13428157

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार देश की राजधानी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली. सीएम पद की शपथ लेने के बाद रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली के विकास के लिए वह मोदीजी का आशीर्वाद चाहते हैं.

साथ ही कहा कि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और वह सबके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं सीएम केजरीवाल ने रामलीला मैदान में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय खूब राजनीति हुई. उन्‍होंने कहा कि उस दौरान उनके विरोधियों ने उन्‍हें जो कुछ भी कहा वह उसके लिए उनको माफ करते हैं.

सबके साथ‍ मिलकर काम करना चाहता हूं

मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सबके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा चुनाव खत्म हो गया, आपने जिसको भी वोट दिया उससे फर्क नहीं पड़ता. अब आप सारे लोग मेरे परिवार का हिस्सा हो. सबके लिए काम करूंगा.केजरीवाल से अपने संबोधन में कहा, कुछ लोग कहते हैं की दिल्ली में केजरीवाल चीजें फ्री करता है. मैं उनको कहना चाहता हूं की बहुत सारी अनमोल चीजें फ्री हैं.

मां का प्यार फ्री, पिता का प्यार और सैक्रीफाइज फ्री है , श्रवण कुमार की उसके माता पिता के लिए सेवा फ्री. मैं अपने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शुरू कर दूं. लानत है ऐसे मुख्यमंत्री पर उन्होंने कहा जगह जगह से खबर आ रही है की इस सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक बनाना शुरू कर दिया.

दिल्ली वालों आपने तो कमाल ही कर दिया , पूरे देश में डंका बजा दिया आपने. दिल्ली के लोगों ने देश की राजनीति बदल कर रख दी है. दिल्ली को दिल्ली के लोग ही चलाते हैं. दिल्ली के निर्माता मेरे दोनों तरफ खड़े हैं. दिल्ली को दिल्ली के टीचर्स, डॉक्टर्स, रिक्शा वाले चलाते हैं.

Post navigation

Previous: लालू यादव का AIIMS में हो सकता है इलाज नहीं है तबियत में कोई सुधार
Next: एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.