Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तमिलनाडु में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
  • Uncategorized

तमिलनाडु में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturegr

तमिलनाडु के विल्लूपुरम में इसी सप्ताह कुछ लोगों, जिनमें ज़्यादातर तथाकथित सवर्ण जातियों से थे, द्वारा पीटे जाने की वजह से ज़ख्मी 24-वर्षीय दलित युवक ने दम तोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दलित युवक शक्तिवेल को ज़मीन पर हाथ और पैर बांधकर डाला गया है. एक व्यक्ति उसे पीट रहा है, जबकि भीड़ चारों तरफ से घेरकर खड़ी खड़ी है. नज़दीकी सड़क पर एक मोटरसाइकिल भी लुढ़की पड़ी दिख रही है.पुलिस का कहना है कि वारदात चेन्नई से लगभग 150 किलोमीटर दूर इलाके में बुधवार को हुई, जब शक्तिवेल ने कथित रूप से अपना गुप्तांग खेत में काम कर रही महिला को दिखाया. हालांकि शक्तिवेल के परिवार का आरोप है कि उसे एक खेत में शौच से निवृत्त होने की वजह से निशाना बनाया गया.

पुलिस के मुताबिक, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने शक्तिवेल को बंधा हुआ पाया, और उसके मुंह से खून बह रहा था. उन्होंने ही शक्तिवेल के परिवार को सूचना दी, जिन्होंने उसे अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया, और उसे घर ले गए. कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.शक्तिवेल की बहन ने स्थानीय पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि शक्तिवेल का पेट ठीक नहीं था, और उसकी मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया था. इसी वजह से उसे निवृत्त होने के लिए खेतों में जाना पड़ा, और इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया, क्योंकि वह दलित था.

तीन महिलाओं समेत सात लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, और उन पर निचली जातियों की रक्षा के लिए बनाए गए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. राज्य सरकार की ओर से शक्तिवेल के परिवार को लगभग चार लाख रुपये का मुआवज़ा दिया गया है.बहरहाल, पुलिस ने हत्या के इस मामले में जाति का कोई दखल होने की संभावना से इंकार किया है. विल्लूपुरम के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयकुमार ने NDTV को बताया, “ऐसा लगता है, भीड़ को उस पर (शक्तिवेल पर) हमला करते वक्त उसकी जाति के बारे में पता ही नहीं था… हम तफ्तीश कर रहे हैं… दूसरे पक्ष ने शक्तिवेल के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज करवाई है…”

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि शक्तिवेल पर पहले भी नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लग चुका है, लेकिन अदालत के बाहर समझौता हो जाने के चलते उसे बरी कर दिया गया था.शक्तिवेल की हत्या के सिलसिले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे वन्नियार समुदाय के हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SSC Phase VII Result: आज जारी हो सकता है फेज 7 भर्ती का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Next: सुप्रिम कॉर्ट मे शाहीन बाग को लेकर सुनवाई आज

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.