Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, सिर में आई चोट
  • दिल्ली

आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, सिर में आई चोट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture123546

आनंद विहार (Anand Vihar) मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर सोमवार को एक महिला के ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या के कथित प्रयास के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) के एक खंड पर सेवाओं में देरी हुई. पुलिस के मुताबिक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) विक्रम पौड़वाल ने बताया कि महिला के सिर में चोट आई है. उसे अस्पताल पहुंचाया गया. बता दें, ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका को नोएडा में इलेक्टॉनिक सिटी और गाजियाबाद में वैशाली से जोड़ती है. वहीं डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘आनंद विहार पर एक यात्री के ट्रैक पर आने के कारण वैशाली और राजीव चौक के बीच सेवाओं में देरी हुई. अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं.’

इसके अलावा नोएडा में एक युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार कर घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस घटना के बारे में सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 निवासी एक युवती के साथ सूरज नामक व्यक्ति ने बलात्कार किया. उसने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए.

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

Post navigation

Previous: बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता और TMC के पूर्व सांसद तापस पॉल का निधन
Next: लुधियाना में दिनदहाड़े चोरों ने बंदूक की नोक पर 20 मिनट के अंदर लूटा 30 किलो सोना

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.