Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लुधियाना में दिनदहाड़े चोरों ने बंदूक की नोक पर 20 मिनट के अंदर लूटा 30 किलो सोना
  • Uncategorized

लुधियाना में दिनदहाड़े चोरों ने बंदूक की नोक पर 20 मिनट के अंदर लूटा 30 किलो सोना

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2-802x490_5790491_835x547-m

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक वित्तीय सेवा कंपनी से बंदूक की नोक पर 30 किलोग्राम सोना लूट लिया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि गिल रोड पर इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (IIFL) कंपनी में सुबह 11 बजे के आसपास डकैती की सूचना मिली. यह वारदात सीसीटीवी में भी दर्ज हुई है. चोरी के दौरान बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया और 20 मिनट के अंदर ही करोड़ों रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये है.

बता दें, जहां पर अपराध हुआ, इसके ठीक सामने एक अपराध जांच एजेंसी का कार्यालय है. पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जब बदमाश भाग गए, तब IIFL स्टाफ ने अलार्म बजाया. घटना के समय कार्यालय में पांच कर्मचारी मौजूद थे और कोई ग्राहक नहीं था. पिछले 20 दिनों में लुधियाना में हुई यह दूसरी बड़ी डकैती है. 29 जनवरी को चार हथियारबंद हमलावरों ने वी. के. ज्वेलर्स से दो किलो सोने के आभूषण लूट लिए थे.

इससे पहले बिहार के नक्सल प्रभावित गया (Gaya) जिले के बोधगया (Bodh Gaya) थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का एक ATM काटकर 25 लाख रुपये चुरा लिए थे. बदमाशों ने ATM में लगे दो कैमरों को तोड़ दिया था. बोधगया के थाना प्रभारी मोहन प्रसाद ने शनिवार को कहा, ‘बोधगया स्थित दोमुहान के पास कन्हैया मार्केट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को शुक्रवार की रात अपराधियों ने काट कर 25 लाख रुपये चुरा लिए.’ उन्होंने बताया यह ATM सर्विलांस से कनेक्ट नहीं था और ना ही इसमें कोई गार्ड ही रखा गया था.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, सिर में आई चोट
Next: मुंबई के डेंटिस्‍ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.