Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई के डेंटिस्‍ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार
  • महाराष्ट्र

मुंबई के डेंटिस्‍ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureaxaxax

कोरोना वायरस की वजह से भारत समेत अन्य देशों से चीन का संपर्क कटा हुआ है. ऐसे में मुंबई का एक बेटा अपनी मां के पार्थिव शरीर को चीन से भारत लाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहा है. चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने वहां मेडिकल सामग्रियों की एक खेप भेजने का फैसला किया है. ऐसे में डॉक्टर पुनीत मेहरा ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वापसी उड़ान में उनकी मां रीता मेहरा का पार्थिव शरीर वापस ले आया जाए.

बता दें, रीता मेहरा का शव चीन के हन्नान प्रांत के प्रांतीय अस्पताल में रखा हुआ है. चीन में कोरोना वायरस की महामारी के कारण सड़कें सुनसान पड़ी हैं, हवाई अड्डे पर भी सन्नाटा पसरा है. लोग घरों में कैद हैं और अन्य देशों के साथ संपर्क भी कटा हुआ है. ऐसे में इस परिवार की पूरी आस अब चीन पहुंच रही उस भारतीय उड़ान से है जो वापसी में वहां फंसे कुछ अन्य भारतीयों को निकाल कर लाने की तैयारी कर रहा है.

वहीं चीन में घातक कोरोना वायरस से 105 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,770 के पार पहुंच गई. अधिकारियों ने कम महत्व वाले सार्वजनिक स्थानों को बंद करने और बुरी तरह से प्रभावित हुबेई प्रांत में महामारी को नियंत्रित करने के लिए यातायात प्रतिबंध लगाने जैसे कड़े कदम उठाने की घोषणा की है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 2,048 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 70,548 हो गई है. इससे रविवार को जिन 105 लोगों की जान गई उनमें से 100 हुबेई में जबकि तीन हेनान और दो गुआंगदोंग में मारे गए.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लुधियाना में दिनदहाड़े चोरों ने बंदूक की नोक पर 20 मिनट के अंदर लूटा 30 किलो सोना
Next: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार पर नाराज़गी ज़ाहिर की

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 3 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 3 months ago 0
झी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कानपुर: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.