Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार पर नाराज़गी ज़ाहिर की
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार पर नाराज़गी ज़ाहिर की

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
2019_2$largeimg07_Feb_2019_091845820

भारत यात्रा पर आ रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता भविष्य में करेंगे. ट्रंप ने ये भी कहा वो नहीं जानते कि भारत के साथ समझौता इस साल नवंबर में होने वाले अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले हो पाएगा या नहीं ट्रंप ने कहा की हम भारत के साथ व्यापार समझौता कर सकते हैं. लेकिन मैं इस बड़े समझौते को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रहा हूं.

हम भारत के साथ एक बहुत बड़ा समझौता करने जा रहे हैं. हम ये समझौता करेंगे लेकिन मैं ये नहीं जानता कि ये नवंबर के चुनावों से पहले होगा या नहीं, लेकिन हम भारत के साथ बहुत बड़ा समझौता करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप की यात्रा के दौरान भारत और अमरीका एक ट्रेड पैकेज पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए ये भी कहा कि वो अपने भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं, उन्होंने मुझसे कहा है कि एयरपोर्ट और इवेंट के बीच सत्तर लाख लोग होंगे, जैसा मैं समझता हूं कि यह स्टेडियम, जो अभी बन रहा है, दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. उन्होंने मुझसे कहा है कि एयरपोर्ट और स्टेडियम के बीच सत्तर लाख लोग होंगे, ये बहुत रोमांचक होगा.

अमरीका और भारत के व्यापार संबंध इन दिनों बहुत अच्छे नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तो तारीफ़ की लेकिन भारत के साथ व्यापार संबंधों को लेकर नाराज़गी भी ज़ाहिर की.

Post navigation

Previous: मुंबई के डेंटिस्‍ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार
Next: राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज पहली बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.