Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शपथ लेने के बाद अमित शाह से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

शपथ लेने के बाद अमित शाह से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
kejriwal-with-shah

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल कर सीएम पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा में चुनावी जनसभाओं आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह मुलाकात काफी दिलचस्प होगी। चुनाव के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक में होगी। बताया जा रहा है कि यह शिष्टाचार भेंट होगी,

हालांकि कुछ ही दिन पहले जिस तरह के कटुता भरे शब्दबाण चले थे गौरतलब है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं है और कानून व्यवस्था सहित कई अहम जिम्मेदारी केंद्र सरकार के अधीन है। केजरीवाल सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्र और राज्य सरकार के बीच लगातार टकराव होता रहा। हालांकि इस बार केजरीवाल ने सहयोग के रास्ते पर चलने की इच्छा जताई है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने बेहद आक्रामक तरीके से प्रचार किया था। उन्होंने शाहीन बाग सहित कई मुद्दों पर केजरीवाल सरकार को घेरने की कोशिश की। चुनाव में जीत के बाद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाषण में कहा था कि वह दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधीर रंजन ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कहीं ये बड़ी बात। …..
Next: FATF ने पाकिस्तान को दी ये चेतावनी। ……

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.