Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • FATF ने पाकिस्तान को दी ये चेतावनी। ……
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

FATF ने पाकिस्तान को दी ये चेतावनी। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
511548-494321-468165-442807-fatf

वैश्विक आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग पर अपने कानूनों को और सख्त करने के लिए कहा है ताकि इससे जुड़े लोगों औऱ आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की जा सके पैरिस में 21 फरवरी तक चलने वाली बैठक में एफएटीएफ की इंटरनेशनल कोऑपरेशन रिव्यू ग्रुप ने पाकिस्तान के प्रदर्शन का मूल्यांकल किया। सूत्रों से मिली के मुताबिक, ‘एफएटीएफ ने आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए अपने कानूनों को और सख्त करने को कहा है।

पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में एफएटीएफ को यह भी बताया है कि जैश का संस्थापक मसूद अजहर और उसका परिवार लापता हैं। प़़डोसी देश ने दावा किया है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी घोषिषत केवल 16 आतंकी पाकिस्तान में हैं। इनमें से सात की मौत हो चुकी है।

और जो नौ आतंकी जिंदा हैं उनमें से सात ने संयुक्त राष्ट्र से वित्तीय और यात्रा संबंधी प्रतिबंध हटाने की अपील की हुई है।एफएटीएफ ने पाकिस्तान को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वह फरवरी, 2020 में अपनी कार्ययोजना को पूरा कर ले। पाकिस्तान जून, 2018 से ग्रे लिस्ट में शामिल है। और उसे अक्टूबर, 2019 तक एक कार्ययोजना को अंजाम देने को कहा था। अन्यथा उसे काली सूची में डाला जाएगा। उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देश पहले से काली सूची में हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शपथ लेने के बाद अमित शाह से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल
Next: तापस पॉल की मौत को लेकर ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 17 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 days ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.