Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Redmi K30 Pro 5G में हो सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • गैजेट्स

Redmi K30 Pro 5G में हो सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2019_4image_10_19_512282150mi-rt

Xiaomi के दो 5G फोन को चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है और यह दोनों मॉडल नंबर Redmi K30 Pro के हैं। बता दें कि रेडमी के30 5जी को कंपनी ने चीन में दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था, लेकिन सीरीज़ के हाई-एंड माडल रेडमी के30 प्रो 5जी को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। 3सी सर्टिफिकेशन मिलने का मतलब है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि लिस्टिंग में दोनों मॉडल नंबर की स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। एक ताजा रिपोर्ट यह भी बताती है कि रेडमी के30 प्रो के साथ कंपनी 33W चार्जर दे सकती है, जिसे एक दिन पहले 3सी सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है।

कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन साइट में देखे गए दोनों Xiaomi 5G फोन मॉडल नंबर M2001J11E और M2001J11C के साथ आते हैं। जबकि लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीनी मीडिया ITHome का दावा है कि यह आगामी Redmi K30 Pro 5G है। 3सी लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Xiaomi के एक 33 वॉट फास्ट चार्जर को एक दिन पहले 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। संभावना है कि यह वही चार्जर हो।

रेडमी के30 फ्रो 5जी के बारे में फिलहाल ऑनलाइन बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल इसकी लीक भी नहीं आई हैं, इसलिए इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती कि यह मॉडल नंबर रेडमी के30 प्रो 5जी हो। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि रिपोर्ट में लगाई गई अटकलें Xiaomi के हालिया फोन के मॉडल नंबरों के आधार पर हों।

हम आपको इस रिपोर्ट पर पूरी तरह से भरोसा करने के लिए नहीं कहेंगे। पिछले कुछ लीक पर भरोसा किया जाए तो Redmi K30 Pro 5G में 4,700 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। फोन Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसके पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CAA, NPR और NRC पर महाराष्ट्र सरकार में खींचतान जारी, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण बोले- साफ नहीं शिवसेना का रुख
Next: अब डोनाल्ड ट्रंप बोले- PM मोदी ने मुझसे कहा था कि ‘1 करोड़’ लोग करेंगे मेरा स्वागत

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.