Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Realme X के लिए नया ColorOS 6 अपडेट जारी, अब वाई-फाई के जरिए होगी कॉल
  • गैजेट्स

Realme X के लिए नया ColorOS 6 अपडेट जारी, अब वाई-फाई के जरिए होगी कॉल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturewhrhhr

Realme X को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट फोन में शामिल ColorOS 6 में एक बड़ा फीचर जोड़ता है। अब रियलमी एक्स यूज़र्स VoWiFi का फायदा भी उठा सकते हैं। फोन में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी जोड़ा गया है। इससे फोन की सिक्योरिटी में भी इजाफा होगा। रियलमी एक्स का नया अपडेट ओटीए (ओवर-द-एयर) तरीके से जारी किया गया है। इसका डाउनलोड साइज़ 2.79 जीबी है और यह रियलमी एक्स के सॉफ्टवेयर वर्ज़न को RMX1901EX_11_A.12 में बदल देता है। हालांकि यदि आप बेसब्री से Android 10 का इंतज़ार कर रहे हैं तो बता दें कि आपका इंतजार और लंबा हो सकता है। Realme X का लेटेस्ट अपडेट अभी भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है।

Realme के कम्युनिटी फोरम पर देखे गए पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने घोषणा की है कि Realme X को फरवरी महीने के लिए एक नया अपडेट मिल रहा है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, यह नया अपडेट कलरओएस 6 में लेटेस्ट फरवरी 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच जोड़ा है।

नए सॉफ्टवेयर अपडेट में कुछ थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन को लेटेस्ट वर्ज़न में लाया गया है। इसमें सॉफ्टवेयर में आने वाले कुछ बग (समस्याओं) को भी ठीक किया गया है और सिस्टम की स्थिरता में भी सुधार किए गए हैं। इतना ही नहीं, अपडेट एयरटेल और जियो VoWiFi कॉलिंग सुविधा के लिए सपोर्ट भी लाता है।

बता दें कि Realme X का नया सॉफ्टवेयर अपडेट फेज़्ड तरीके से रोलआउट हो रहा है। इसका मतलब यह है कि अपडेट शुरुआत में सीमित यूज़र्स को मिलेगा और बाद में धीरे-धीरे इसे सभी रियलमी एक्स यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए करती है कि अपडेट में किसी प्रकार की बड़ी समस्या शामिल ना हो। यदि अपडेट मिलने वाले पहले बैच के फोन में किसी प्रकार की बड़ी शिकायत मिलती है, तो कंपनी अपडेट का रोल-आउट तुरंत रोक देती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस का असर भारतीय कपड़ा उद्योग पर, चीन को रूई निर्यात ठप
Next: CAA के खिलाफ जनसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने पर बोली BJP- ऐसे लोग हमेशा के लिए पाकिस्तान चले जाएं

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.