Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PM मोदी और CM उद्धव ठाकरे की मुलाकात से पहले बोले शिवसेना नेता संजय राउत- तूल देने की जरूरत नहीं
  • महाराष्ट्र

PM मोदी और CM उद्धव ठाकरे की मुलाकात से पहले बोले शिवसेना नेता संजय राउत- तूल देने की जरूरत नहीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture55875

शुक्रवार को दिल्ली में पीएम मोदी से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मिलेंगे. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन टूटने के बाद दूसरी बार दोनों नेता आमने-सामने होंगे. इन दोनों नेताओं की मुलाक़ात दोपहर 12 बजे होगी. इसके बाद आज शाम क़रीब छह बजे उद्धव ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि नागरिकता क़ानून और एनपीआर पर शिवसेना के अलग स्टैंड पर सोनिया और उद्धव के बीच बातचीत होगी. शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को मराठी में एक ट्वीट किया जिसके अनुसार,”हां, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे, यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी, किसी भी बात को तूल देने की आवश्यकता नहीं है. जय महाराष्ट्र.

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी और शिवसेना के बीच लगभग 2 दशक पुरानी गठबंधन  का अंत हो गया था. साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों में विवाद हो गया था, जिसके बाद शिवसेना ने अपना रास्ता अलग कर लिया था. बाद में शिवसेना ने कांग्रेस और NCP के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) दिसंबर में पुणे हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का स्वागत करने पहुंचे थे. ये मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी पहली मुलाकात हुई थी. प्रधानमंत्री पुलिस बल के महानिदेशकों और इंस्पेक्टर जनरलों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पुणे आए हुए थे. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में राज्य पुलिस बलों, केंद्रीय जांच एवं खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी एक साथ आएंगे और आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

Post navigation

Previous: CAA के खिलाफ जनसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने पर बोली BJP- ऐसे लोग हमेशा के लिए पाकिस्तान चले जाएं
Next: Samsung Galaxy A71 का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
झी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कानपुर: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा

Sarvoday Times 3 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.