Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक बार फिर कपिल मिश्रा ने विरोधियों पर किया वार कहि ये बात। …..
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

एक बार फिर कपिल मिश्रा ने विरोधियों पर किया वार कहि ये बात। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Kapil_Mishra_AAP

उत्तर पूर्व दिल्ली के मौजपुर चौक पर सीएए के समर्थन में भीड़ को संबोधित करते हुए दिये गए अपने भाषण पर उठे विवाद के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. कपिल मिश्रा ने विरोधियों को एक बार फिर जवाब देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि जिन्होंने कभी बुरहान वानी और अफ़ज़ल गुरु तक को आतंकवादी नहीं माना, वो कपिल मिश्रा को आतंकवादी बता रहे हैं. जो याकूब मेनन ,उमर खालिद और शरजील इस्लाम को रिहा करवाने कोर्ट जाते हैं, वो कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

मिश्रा ने अपने ट्वीट जय श्री राम भी लिखा है वही आपको बता दें कि पूर्व AAP विधायक और हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी के टिकट पर हार चुके मिश्रा ने रविवार को जाफराबाद इलाके के मौजपुर चौक में सीएए के समर्थन में सभा को संबोधित किया था

जिसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरू हुईं.इसस पहले कपिल मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें गाली दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन करके उन्होंने कोई अपराध नहीं किया. मिश्रा ने कहा मुझे कई लोगों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. नेताओं और पत्रकारों समेत कई लोग मुझे गाली बक रहे हैं.

मैं डरता नहीं क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली हिंसा से पहले कपिल मिश्रा उत्तर पूर्वी दिल्ली पहुंचे थे और वहां सीएए का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ भाषणबाजी की थी. जिसमें वह दिल्ली पुलिस को अल्टिमेटम देते हुए दिख रहे हैं कि तीन दिन में रास्ता खाली करवा दें, वरना खतरनाक अंजाम होगा.

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रात्रिभोज का आयोजन किया। ….
Next: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जामिया के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.