Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जामिया के छात्रों ने किया प्रदर्शन
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जामिया के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
kejr-1

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बुधवार यानि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर इकट्ठा हुई भीड़ को हटा दिया. यह भीड़ देर रात इकट्ठा हुई थी और दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे भीड़ में ज्यादात्तर जेएनयू के छात्र, एलुमिनाई एसोसिएशन ऑफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य शामिल थे. भीड़ ने अरविंद केजरीवाल का घेराव किया था. प्रदर्शनकारी करीब आधी रात वहां पहुचे थे. पुलिसकर्मी करीब 3.30 बजे उन्हें वहां से हटाते हुए दिख रही है.

वहां इकट्ठा हुए छात्र दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर उनसे मिलकर अपनी मांग का ज्ञापन सौंपना चाहते थे. भीड़ को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. छात्रों ने बाद में आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले गई थी. सीएम केजरीवाल से दिल्ली में हुई हिंसा मामले में एक्शन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थानीय विधायकों के साथ खुद जाएं और शांति बहाली के लिए शांति मार्च करें. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की

उत्तरपूर्वी दिल्ली में मंगलवार को नए सिरे से हिंसा भड़क गई जिसमें मृतक संख्या बढ़कर 18 हो गई है. पुलिस भीड़ पर काबू पाने की जद्दोजेहद में लगी रही जो गलियों में घूम रही थी. भीड़ में शामिल लोग दुकानों को आग लगा रहे थे, पथराव कर रहे थे और वे स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे. राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी इलाके में तनाव के दूसरे दिन हिंसा चांदबाग और भजनपुरा सहित कई क्षेत्रों में फैल गई. इस दौरान पथराव किया गया, दुकानों को आग लगायी गयी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक बार फिर कपिल मिश्रा ने विरोधियों पर किया वार कहि ये बात। …..
Next: सरकार ने लाखों लोगों को दी बड़ी खुशख़बरी पेंशन को लेकर किया। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.