Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तमिल एक्ट्रेस रेखा ने किया कमल हासन को लेकर बड़ा खुलासा……
  • देश
  • मनोरंजन

तमिल एक्ट्रेस रेखा ने किया कमल हासन को लेकर बड़ा खुलासा……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

तमिल एक्ट्रेस रेखा ने सुपरस्टार कमल हासन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, फिल्ममेकर के. बालाचंदर की फिल्म पुन्नागाई मन्नान के एक सीन के लिए सुपरस्टार ने उनकी सहमति के बगैर किस किया था। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में यह रेखा ने कहा मैं सैकड़ों बार इस बारे में बात कर चुकी हूं कि सीन मुझे पहले से जानकारी दिए बगैर शूट किया गया था। लोग मुझसे बार-बार एक ही सवाल करते हैं और मैं जवाब दे-देकर तंग आ चुकी हूं

इसी पे रेखा ने आगे कहा जो हुआ सो हुआ। कई साल बीत चुके हैं। लेकिन सवाल बार-बार सामने आ जाता है। कमल सर अब 65 साल के हो गए हैं। इस बारे में बात करने का अब कोई मतलब नहीं? रेखा की मानें तो वे उस वक्त महज 16 साल की थीं और उन्होंने 10वीं की परीक्षा ही पास की थी। रेखा और कमल पर फिल्माया गया वह किस सीन दर्शकों के बीच काफी हिट हुआ था और इससे एक्ट्रेस के करियर को फायदा ही हुआ था।

साथ ही रेखा ने यह भी बताया कि जब उन्होंने किस सीन को लेकर असहमति जताई तो उनसे झूठ बोला गया था। वे कहती हैं जब मैंने फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर्स सुरेश कृष्णा और वसंत से कहा कि किस के बारे में मुझे बताया नहीं गया था और मैं इसके लिए तैयार नहीं थी तब मैंने सवाल किया था कि ये सेंसर क्या होता है

एक्ट्रेस के मुताबिक, जब वे कहती हैं कि किस उनकी सहमति के बगैर किया गया था और कमल हासन इसके बारे में सब जानते थे तो कोई यकीन नहीं करता। बकौल एक्ट्रेस सिर्फ कमल हासन और वहां मौजूद यूनिट ही इस बात की पुष्टि कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: राजस्थान के बूंदी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा
Next: कन्हैया कुमार की महारैली …..

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.