Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कन्हैया कुमार की महारैली …..
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

कन्हैया कुमार की महारैली …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2020_2image_12_41_042977709kumar-ll

आपको बतादे की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली में सामाजिक-राजनीतिक जगत की युवा हस्तियों के आलावा बालीवुड के भी कई सितारे पहुंचे हुए हैं। रैली में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी एसएफआई नेत्री और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइसी घोष पहली बार पटना पहुंची हैं। रैली को सिने अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अभिनेता प्रकाश राज, सुशांत सिंह, निर्देशक अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा संबोधित करेंगे।

वे इसी तरह पूर्व आईएएस अधिकारी कान्नन गोपीनाथन, जेएनयू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, कांग्रेस विधायक शकील अहमद, चन्द्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, जिग्नेश मेवाणी, अरुधंती राय, हैदराबाद विवि छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार, तुषार गांधी के आलावा सभी वाम दलों के राज्य सचिव संबोधित करेंगे इसी महारैली के लिए भाकपा नेता कन्हैया कुमार पिछले 30 जनवरी से जन-गण-मन यात्रा पर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे थें। यह यात्रा चंपारण के महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। रैली के लिए 26 फरवरी से ही सुदूर जिलों से लोगों का आना शुरू हो गया था।

बता दें कि कन्हैया की इस महारैली से एक तरफ राजद ने जहां दूरी बना रखी है, वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी महारैली में शामिल होंगे। सबसे खास बात है कि कन्हैया की इस महारैली में सामाजिक-राजनीतिक जगत की हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तमिल एक्ट्रेस रेखा ने किया कमल हासन को लेकर बड़ा खुलासा……
Next: प्रशांत पर बात बिहार की कंटेंट के नकल का लगा आरोप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.