Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रशांत पर बात बिहार की कंटेंट के नकल का लगा आरोप
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

प्रशांत पर बात बिहार की कंटेंट के नकल का लगा आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ कथित साहित्यिक चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रशांत किशोर पर पटना में आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. बता दें कि पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्रशांत किशोर के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई गई थी. मोतिहारी के रहने वाले शाश्वत गौतम ने यह शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने पीके पर बात बिहार की कंटेंट के नकल का आरोप लगाया है

दरअसल, आरोपों के मुताबिक शाश्वत गौतम नाम के युवक ने ‘बिहार की बात’ नाम का एक प्रोजेक्ट बनाया था. इस प्रोजेक्ट को आने वाले दिनों में लॉन्च करने की बात हो रही थी. इस बीच ओसामा नाम के शख्स ने शाश्वत के यहां से इस्तीफा दे दिया और ‘बिहार की बात’ का सारा कंटेंट उसने प्रशांत किशोर को दे दिया. ऐसी जानकारी मिल रही है कि शिकायतकर्ता शाश्वत गौतम पूर्व में कांग्रेस के लिए चुनाव के दौरान काम कर चुके हैबता दें

कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का हिस्सा रहे प्रशांत किशोर की राहें अब अलग हो चुकी हैं. पिछले महीने सीएम नीतीश ने उन्हें जेडीयू ने बर्खास्त कर दिया था. पीके अब बिहार में राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने की बात कह रहे हैं. चुनावी रणनीतिकार के तौर पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ काम कर चुके प्रशांत किशोर प्रदेश के युवाओं को जोड़ने के लिए बात बिहार की नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की है. प्रशांत किशोर ने इस कैंपेन के तहत 10 लाख युवाओं को जोड़ने की बात कही है.

Post navigation

Previous: कन्हैया कुमार की महारैली …..
Next: पत्नी,बेटे संग आजम को सीतापुर जेल में किया शिफ्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.