Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में सपा सदस्यों ने किया हंगामा। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

लखनऊ में सपा सदस्यों ने किया हंगामा। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
lucknow_3322084_835x547-m

बतादे की राजधानी लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने बेरोजगारी के आंकड़ों और जनगणना के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। सपा सदस्यों के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार चाहती है कि यदि सदन की कार्यवाही बाधित होती है तो इसका ठीकरा विपक्ष पर ही फोड़ दिया जाए लेकिन विपक्ष पूरी तरह से सतर्क है। सरकार को सदन के भीतर बेरोजगारी के आंकड़ो के बारे में जानकारी देनी पड़ेगी।

विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा के सदस्यों ने नियम 56 के तहत सरकार से यह जानना चाहा कि उप्र में अभी तक जितने भी इन्वेस्टर्स समिट हुए हैं उनसे कितना निवेश आया और कितने लोगों को रोजगार मिला है। सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद सपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही को 35 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में इसे 20 मिनट के लिए और बढ़ा दिया गया।

सपा नेता ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सदन से सड़क तक लडेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से नियम 56 के तहत विधानमंडल के कार्य स्थगन का प्रस्ताव सौंपा गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुये सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा की सरकार को जातिगत जनगणना कराकर लाभार्थियों को आरक्षण का लाभ देना चाहिए। लेकिन सरकार इससे भाग रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंभीर मरीजों को मिलेंगी सांसे। …. लखनऊ में नए वेंटिलेटर लगेंगे
Next: झारखण्ड ⁄ रांची के गुमला में शादी समारोह में जमकर मारपीट…..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.