Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • MS Dhoni के टी20 वर्ल्‍डकप में खेलने को लेकर महान कप‍िल देव ने कहा
  • देश

MS Dhoni के टी20 वर्ल्‍डकप में खेलने को लेकर महान कप‍िल देव ने कहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturervbwr

World T20: देश के महान क्रिकेटर कपिल देव इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL)में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर उत्साहित नहीं हैं. कप‍िल देव (Kapil Dev)का कहना है कि यह लीग भविष्य के सितारों के लिये है इसलिये भारत की टी20 वर्ल्‍डकप (World T20) टीम में चुने जाने के लिये उसे (धोनी को) कुछ मैच खेलने चाहिए ((Dhoni needs to play more matches to be in T20 WC team)). धोनी आईपीएल में वापसी के लिये दो मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे. पिछले साल वनडे वर्ल्‍डकप में खेलने के बाद से धोनी के करियर को लेकर अटकलों का दौर जारी है. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK)के कप्तान धोनी को जनवरी में भारतीय क्र‍िकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया है.

कपिल ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आईपीएल में सिर्फ धोनी ही नहीं खेल रहा. मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखता है. मुझे लगता है कि धोनी ने पहले ही देश के लिये इतना कुछ कर दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘उनके प्रशंसक के तौर पर, हां मैं उन्हें टी20 वर्ल्‍डकप में खेलते हुए देखना चाहूंगा. लेकिन बतौर क्रिकेटर मुझे लगता है कि यह सब प्रबंधन पर निर्भर करता है. वह एक साल से नहीं खेला है. उसे टीम में आने के लिये ज्यादा मैच खेलने चाहिए. अलग खिलाड़ियो के लिए अलग मापदंड नहीं होने चाहिए.’

भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर कपिल ने कहा, ‘वह अपने करियर के अंतिम चरण की ओर हैं. मैं उनका प्रशंसक हूं इसलिये मैं उन्हें देखना चाहूंगा लेकिन आईपीएल में मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को ही देखूंगा.’वह न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर जसप्रीत बुमराह की फार्म के बारे में परेशान नहीं हैं, उन्होंने कहा, ‘जब आप चोट से वापसी करते हो तो शरीर को लय पकड़ने में थोड़ा समय लगता है. जिस व्यक्ति ने बड़े मंच पर खुद को साबित किया है, तो उसे वापसी करने में ज्यादा लंबा समय नहीं लगता.’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाज के लिये हम कहते हैं कि आपको फॉर्म में वापसी के लिये एक पारी चाहिए लेकिन एक गेंदबाज की वापसी के लिये एक अच्छे स्पैल की जरूरत होती है. उसे वापसी के लिये कुछ विकेट चाहिए.’

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बोले अमेरिका के विदेश मंत्री- हम इंडिया के साथ संबंधों को महत्व देते हैं
Next: दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत, नाम साझा कर बोले बॉलीवुड एक्टर- इनमें कोई भी नेता नहीं है…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.