Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत, नाम साझा कर बोले बॉलीवुड एक्टर- इनमें कोई भी नेता नहीं है…
  • दिल्ली

दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत, नाम साझा कर बोले बॉलीवुड एक्टर- इनमें कोई भी नेता नहीं है…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturejtruy4

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Delhi Violence) में हुई हिंसा ने देशभर को हैरान करके रख दिया. इस हिंसा में अब कर 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 48 लोगों पर FIR दर्ज की गई है. वहीं. हिंसा के लिए 130 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. दिल्ली हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने हिंसा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के नाम साझा किये हैं और कहा कि इसमें किसी भी नेता का कोई नाम शामिल नहीं है. जीशान अय्यूब का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने यह ट्वीट बीते दिन किया था, जिससे इसमें केवल 27 लोगों के ही नाम शामिल हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “ध्यान से देखिये, इसमें किसी भी नेता का नाम नहीं है. नेता आपको भड़का के खत्म कर देंगे. होश में आइये.” जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट के जरिए दिल्ली में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार उपद्रवियों और नेताओं पर निशाना साधा है. बता दें कि जीशान अय्यूब ने इसके अलावा जस्टिस एस मुरलीधर के ट्रांसफर पर भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर के बाद बात साफ होती है कि ये दंगे और मौतें सरकार की आंख में बिल्कुल भी नहीं चुभ रही हैं.”

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Delhi Violence) के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, ब्रह्मपुरी समेत इसके आसपास के इलाकों में CAA विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते हिंसा ने भयानक रूप ले लिया. दर्जनों वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. 24 फरवरी को इस दंगे में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की मौत हो गई. कई अन्य लोगों की भी जान चली गई. दिल्ली हिंसा को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात ही अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई. इस बैठक में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी मौजूद रहे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MS Dhoni के टी20 वर्ल्‍डकप में खेलने को लेकर महान कप‍िल देव ने कहा
Next: कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.