Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रुति हासन को आया गुस्सा, बोलीं- हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है
  • मनोरंजन

श्रुति हासन को आया गुस्सा, बोलीं- हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
967376-hyderabad-actress-shruthi-hassan-launched-gabbar-297924_1200

श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने खुद के प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात मान ली है. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉडी-शेमिंग की आलोचना करते हुए इसका खुलासा किया. प्लास्टिक सर्जरी की बात मानते हुए उन्होंने कहा कि वह न इसकी वकालत करती हैं, न ही इसके खिलाफ हैं. कमल हासन की बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए एक लंबे पोस्ट में लिखा, “मैं अन्य लोगों की राय से प्रेरित नहीं होती हूं, लेकिन लगातार ऐसे कमेंट कि वह काफी मोटी हो गई है, काफी पतली हो गई है, यह परहेज करने वाली बाते हैं. यह दोनों तस्वीरें तीन दिनों के अंतराल पर ली गई हैं. मैं जानती हूं कि यहां कई ऐसी महिलाएं होंगी जो इस बात से ताल्लुक रखती होंगी, जो मैं यहां कहना चाह रही हूं.”

श्रुति हासन  (Shruti Haasan) ने आगे कहा: “काफी वक्त से मैं अपने मानसिक और शारीरिक तौर पर अपने हार्मोस की दया पर जी रही हूं और सालों से उसके साथ एक घनिष्ठ रिश्ता बनाना चाहती हूं, लेकिन यह आसान नहीं है. कोई भी इतना लोकप्रिय और इस पद पर नहीं है कि वह किसी को जज कर ले. कभी नहीं. मैं खुश हूं कि ये मेरी जिंदगी है और मेरा चेहरा है और हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है और इसे स्वीकारने में मुझे कोई शर्म नहीं है. न ही मैं इसे बढ़ावा दे रही हूं, न ही इसके खिलाफ हूं.”

साउथ से लेकर बॉलीवुड का पड़ाव पार करते हुए हॉलीवुड पहुंचने वाली श्रुति हासन  (Shruti Haasan) एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह पता लगता है कि श्रुति हासन सिंगिंग भी काफी अच्छे से करती हैं. तेलुगु फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अब तक ‘वेलकम बैक, रमैया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, लक, डी-डे, बहन होगी तेरी, रॉकी हैंडसम और तेवर’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीसीपी सर बेहोश पड़े थे…कांस्टेबल रतनलाल भी साथ में थे, सामने हथियारों के साथ भीड़,सोचा फायरिंग कर दूं : IPS अनुज कुमार
Next: परेश रावल ने अनुपम खेर के Tweet का दिया जवाब

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.