Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • परेश रावल ने अनुपम खेर के Tweet का दिया जवाब
  • देश

परेश रावल ने अनुपम खेर के Tweet का दिया जवाब

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureqwert

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिस पर अब एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने रिएक्ट किया है. अकसर समसामयिक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher Twitter) ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा था, “कमाल है न… बेइमानी से पैसा कमाने वाले भी, ईमानदार चौकीदार ढूंढते हैं…” अनुपम खेर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस ट्वीट को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) का रिएक्शन आया है.

परेश रावल (Paresh Rawal) ने अनुपम खेर (Anupam Kher) के ट्वीट का जवाब देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लिखा, “पर हमारे देश के कुछ बेइमानों को ईमानदार चौकीदार पसंद नहीं है!!”  परेश रावल के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, परेश रावल अकसर सामाजिक मुद्दों को लेकर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखते हैं, और उनके ट्वीट देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं.

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनुपम खेर (Anupam Kher) फिल्म ‘वन डे’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मुख्य भुमिका में नजर आई थीं. इससे पहले अनुपम खेर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में भी मुख्य भूमिका अदा की थी. वहीं, परेश रावल जल्द ही फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते नजर आएंगे.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रुति हासन को आया गुस्सा, बोलीं- हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है
Next: Oppo A31 (2020) की सेल आज से शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.