Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आज पीएम मोदी 296.07 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे
  • दिल्ली

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आज पीएम मोदी 296.07 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturehety

चित्रकूट के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री जिले के गोंडा गांव से 14,716.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे 296.07 किलोमीटर लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास शनिवार की अपराह्र डेढ़ बजे करेंगे.  इस मौके पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. त्रिपाठी ने बताया कि जारी प्रोटोकाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री प्रयागराज से हेलीकॉप्टर के जरिये चित्रकूट के गोंडा गांव अपराह्र एक बजे पहुंचेंगे और बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल पर आधा घण्टे पूजा-अर्चना कर डेढ़ बजे शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे.  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उसके बाद विभिन्न मदों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरण के बाद अपराह्न करीब ढाई बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेंगे और वहां से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र से शुरू होकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होकर इटावा में कुदरैल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा.  इस चार से छह लेन वाले एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296.07 किलोमीटर है और इसकी अनुमानित लागत 14,716.26 करोड़ रुपये है.

प्रधानमंत्री मोदी चित्रकूट जिले के बीहड़ इलाके के 239 ग्राम पंचायतों के 470 राजस्व गांवों में 1515.51 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल की पांच पाइप लाइन परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका-तालिबान के बीच आज होने वाले शांति समझौते का भारत बनेगा गवाह
Next: पाकिस्तान में ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.