Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तान में ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत
  • विदेश

पाकिस्तान में ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
wuhd

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रोहरी रेलवे स्टेशन के निकट तेज गति से आ रही ट्रेन और एक यात्री बस की भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. सुक्कुर आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायलों की हालत नाजुक होने कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने कम से कम 60 घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है.” यह हादसा रोहरी रेलवे स्टेशन के पास मानवरहित कंधरा रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हुआ जब रावलपिंडी से कराची जा रही 45 अप पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन एक यात्री बस से टकरा गई.

सुक्कुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जामिल अहमद ने कहा, ‘‘बस सुक्कुर से पंजाब जा रही थी और उसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे.” उन्होंने कहा, ‘‘यह भीषण हादसा था. ट्रेन बस से इतनी जोर से टकराई कि बस के तीन टुकड़े हो गए.” अहमद ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बस करीब 150 से 200 फुट तक ट्रेन के साथ खिसकती चली गई. बचाव अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. आयुक्त शफीक अहमद ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी दुर्घटना है और सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. यह मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग थी और दुर्भाग्य से बस चालक ने उस समय क्रॉसिंग पार करने का जोखिम उठाया जब ट्रेन तेजी गति से आ रही थी.”सुक्कुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुनीर मंगरियो ने बताया कि 13 शवों को रोहरी अस्पताल और अन्य शवों को सुक्कुर के अस्पतालों में भेजा गया है. मृतकों में पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं.

पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इस हादसे के लिए स्पष्ट रूप से बस चालक जिम्मेदार है. उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और सहायक चालक घायल हो गया

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आज पीएम मोदी 296.07 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे
Next: Zomato का डिलीवरी बॉय ‘सोनू’ बना इंटरनेट सेंसेशन

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.