Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Zomato का डिलीवरी बॉय ‘सोनू’ बना इंटरनेट सेंसेशन
  • देश
  • बिजनेस

Zomato का डिलीवरी बॉय ‘सोनू’ बना इंटरनेट सेंसेशन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturealsk

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का एक राइडर सोनू (Sonu Video) इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है. उसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स सोनू की स्माइल और उसके बात करने के अंदाज पर फिदा हो रहे हैं. सोनू के वीडियो इस कदर वायरल हुए कि जोमैटो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल की डिस्पले पिक्चर (DP) बदल डाली. जोमैटो ने शुक्रवार को ट्विटर हैंडल की DP में सोनू की मुस्कुराते हुए तस्वीर लगाई और ट्वीट किया, ‘अब ये एक हैप्पी राइडर का फैन अकाउंट है.’ इस हैंडल के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं.

बता दें कि सोनू का सबसे पहला वीडियो ‘टिकटॉक’ यूजर दानिश अंसारी ने रिकॉर्ड किया था. दानिश ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखते ही देखते सोनू का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग सोनू की मुस्कान और बड़ी मासूमियत से उसके बात करने के अंदाज पर फिदा हो गए. सोनू वीडियो में दानिश के सवालों के जवाब दे रहा है.

वीडियो में सोनू बता रहा है कि वह 12 घंटे काम करता है और इसके लिए उसे इंसेंटिव मिलाकर 350 रुपये मिलते हैं. दानिश सोनू से जब पूछता है कि कंपनी से कुछ खाने को मिल जाता है तो वह कहता है, ‘हां जो ऑर्डर कैंसिल होता है वो हो जाएगा अपना.’ सोनू कहता है कि कंपनी से कोई परेशानी नहीं है. कंपनी पैसा और खाना, दोनों टाइम से देती है.

सोनू के वायरल हो रहे वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ सोनू की क्यूट स्माइल की बात कह रहे हैं तो कुछ यूजर्स जोमैटो से सभी राइडर्स की सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत
Next: तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.