Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुसा
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुसा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Captureyutgb

शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुस आया जिसके बाद शनिवार को सभी कर्मियों का अवकाश घोषित कर दिया गया.  वन विभाग और सेना की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही हैं. फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था जिसके बाद फैक्ट्री में अलर्ट जारी कर दिया गया और तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गई.

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से वन विभाग की पांच टीमें सेना के जवानों के साथ फैक्ट्री में तलाश अभियान चला रही है परंतु अभी तक तेंदुए का पता नहीं लग पाया है. यादव ने बताया की 59 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री छावनी इलाके में है जिसमें सेना के जवानों के लिए वर्दी बनाई जाती है. उन्होंने बताया कि तेंदुए के फैक्ट्री के अंदर होने के कारण शनिवार को कर्मचारियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस फैक्ट्री में लगभग 3,000 कर्मचारी कार्य करते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये
Next: मुर्गे से कोरोना वायरस का फैला डर, तो तेलंगाना के मंत्रियों ने स्टेज पर खाया चिकन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.