Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुर्गे से कोरोना वायरस का फैला डर, तो तेलंगाना के मंत्रियों ने स्टेज पर खाया चिकन
  • देश

मुर्गे से कोरोना वायरस का फैला डर, तो तेलंगाना के मंत्रियों ने स्टेज पर खाया चिकन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturezho

चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से करीब 3000 लोगों की मौत हो गई है. दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में बताए जा रहे हैं. भारत सरकार भी इस वायरस के एहतियातन काफी सावधानी बरत रही है. हाल ही में यह खबर फैली कि चिकन और अंडा खाने से यह वायरस फैल रहा है, जिसके बाद लोगों ने चिकन और अंडा खाना छोड़ दिया. लोगों में फैला यह भ्रम दूर करने के लिए तेलंगाना सरकार के मंत्री सामने आए और उन्होंने स्टेज पर सबके सामने चिकन खाकर इसे दूर किया.

तेलंगाना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केसी रामाराव (KC Rama Rao) के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री केटी रामाराव (KT Rama Rao) चिकन खाते नजर आए. उनके साथ मंत्री इटेला राजेंद्र और टी श्रीनिवास यादव समेत सत्ताधारी पार्टी के कई बड़े नेता भी चिकन खाते दिखे.

बताते चलें कि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि चीन के वुहान स्थित सी-फूड मार्केट से यह वायरस इंसानों में पहुंचा है. हालांकि इस बात को अभी साबित नहीं किया जा सका है. चीनी रिसर्चर्स इस बारे में पता लगा रहे हैं. कोरोना वायरस कई देशों में फैल चुका है.

भारत में भी तीन लोगों में इस वायरस की पुष्टि की गई है. यह तीनों चीन से भारत लौटे हैं. सभी का विशेष निगरानी में इलाज किया जा रहा है. भारत अभी तक अपने 800 नागरिकों को प्रभावित इलाकों से निकाल चुका है. चीन के वुहान से तीन बार ‘एयर इंडिया’ का विशेष विमान भारतीय नागरिकों को देश ला चुका है.

ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर अपने पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ईरान में इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इसके संक्रमण की चपेट में ईरान की उप-राष्ट्रपति मसुमेह एब्तेकार भी आ गई हैं.

 

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुसा
Next: हिंसाग्रस्त इलाकों में कुछ दुकानें खुलीं, बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.