Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया ……
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

जम्मू में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
swine_flu_1845580_835x547-m

जम्मू में इस सीजन में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जम्मू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर टेस्ट किया गया। इसके पॉजीटिव पाए जाने पर मरीज को टैमी फ्लू की दवा दी जा रही है। मरीज को घर पर अलग से रखा गया है। तीन दिन पहले ही जांच सैंपल भेजे गए बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का बेटा दिल्ली में रहता है, जिसे स्वाइन फ्लू हुआ था। स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के बाद बेटा कुछ समय पहले जम्मू आया था। डॉक्टर मान रहे हैं कि बेटे के संपर्क में आने से ही उन्हें भी स्वाइन फ्लू हो गया।

इस समय कोरोनावायरस को लेकर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने से नई स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती बन गई है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी से एच1एन1 वायरस के अधिक सक्रिय होने की आशंका कम हो जाती है लेकिन मरीज के संपर्क में आने से आसपास के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। भारत ने ईरानी नागरिकों और एक फरवरी के बाद ईरान जा चुके विदेशी लोगों के वीजा और ई-वीजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

ईरान में भारतीय राजदूत जी. धर्मेंद्र ने शनिवार को कहा कि कोरोनावायरस के चलते जो भारतीय स्वदेश लौटना चाहते हैं, उनके लिए इसकी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके इंतजाम को लेकर प्राधिकारों के साथ चर्चा की जा रही है।

चीन में कोरोनावायरस का संक्रमण न केवल जानलेवा है बल्कि अर्थव्यवस्था को बेहद बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर इस महामारी का असर साफ दिख रहा है वही इस सूचकांक का 50 से नीचे रहना बताता है कि कारखाना उत्पादन बेहद तेजी से घटा है विशेषज्ञों ने कहा है कि संक्रमण के चलते इस साल की पहली तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर में बड़ी गिरावट दिख सकती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेड्डी ने कहा सीएए पर लोगों को भ्रम। …..
Next: लगातार वार्ता के बाद अब आमरेका,तालिबान के शांति समझौते पर ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.