Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वॉन बोले टीम इंडिया को नहीं मान सकते महान। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

वॉन बोले टीम इंडिया को नहीं मान सकते महान। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Vaughan-India-Not-a-great-team

भारतीय बल्लेबाजों का न्यूजीलैंड की पिचों पर खराब प्रदर्शन शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भी जारी रहा। टीम इंडिया के इस लचर प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को महान टीम बनना है तो उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीतना होगा। वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि न्यूजीलैंड ने भारत को एक पाठ पढ़ा दिया है।वॉन ने अपने ट्विटर हैडंल पर लिखा न्यूजीलैंड, भारत को सीख दे रही है कि उन परिस्थितियों में कैसे खेला जाता है जहां गेंद हवा में लहरती है अगर भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में जीतना शुरू नहीं करता है तो वह महान टीम नहीं माना जा सकता भारत को महान टीम बनने के लिए इंग्लैंड, न्यूजीलैंड में जीतना होगा

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का लचर प्रदर्शन दूसरे टेस्ट में भी जारी है और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय टीम के इस खेल पर अपनी टिप्पणी की है। वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब तक टीम इंडिया न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों में टेस्ट नहीं जीत सकती तब उसे महान टीम नहीं माना जा सकता।

मैच के पहले दिन भारतीय टीम 242 रनों पर ढेर हो गई। भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में भी पृथ्वी साव, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के अर्धशतकों का अहम योगदान रहा। पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे थे। टीम के कप्तान विराट कोहली का रनों का सूखा बदस्तूर जारी है।इस मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया तीन बल्लेबाजों की महत्वपूर्ण पारियों के बाद भी दो सत्र से थोड़ा ही अधिक खेल पाई। इन्हीं कंडिशंस ने कीवी ओपनर्स में दिन के अंतिम सत्र में बचा हुआ खेल खेला, तो उन्होंने ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए।

Post navigation

Previous: लगातार वार्ता के बाद अब आमरेका,तालिबान के शांति समझौते पर ……
Next: कोलकाता में आज अमित शाह करेंगे एक मेगा रैली। ……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.