Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गांगुली ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते की बैठक लिए। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

गांगुली ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते की बैठक लिए। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
02_03_2020-23_10_2019-sourav_ganguly_bcci_2_19694263_20077903

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली सहित अन्य सदस्यों की एशियाई क्रिकेट परिषद की आगामी बैठक स्थगित हो गई है। यह बैठक दुबई में तीन मार्च को होनी थी गांगुली ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस बैठक से हटने का फैसला लिया था, जिसके बाद यह बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक कब होगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। बैठक में एशिया कप के मेजबान पर फैसला होना था।

संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस के 700 केस सामने आए हैं सूत्र ने जानकारी दी कि गांगुली को इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम को दुबई रवाना होना था, लेकिन विश्व में कोरोना का खतरा बढ़ने के चलते उन्होंने अपनी यह यात्रा स्थगित कर दी सूत्रों ने जानकारी दी, बोर्ड अध्यक्ष गांगुली और सचिन जय शाह को एसीसी बैठक में भाग लेना था। लेकिन, बीते कुछ दिनों में यूएई में कोरोना वायरस के 730 से ज्यादा केस सामने आए हैं, जिससे पर्यटकों और यहां के निवासियों में दहशत का माहौल है।

इससे पहले शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने साफ किया था कि वह एसीसी बैठक में भाग लेने के लिए दुबई जाएंगे। गांगुली ने भरोसा दिलाया था कि इस बैठक में एशिया कप का आयोजन दुबई में कराने का फैसला लिया जाएगा और इसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का इस टूर्नामेंट भाग लेना संभव हो जाएगा।इस बार पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली है, लेकिन बीसीसीआइ ने यहां सुरक्षा कारणों के चलते इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजने की बात साफ कर दी है। यह टूर्नामेंट इस साल सितंबर में आयोजित होना है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटिशन सुप्रीम कोर्ट ने कि खारिज
Next: निर्भया की मां आशा देवी ने शीर्ष अदालत से अपराधियों को फांसी की सजा में……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.