Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना वायरस का व्यक्ति। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना वायरस का व्यक्ति। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
corona_1583204573_618x347

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार यानि आज कोरोना वायरस से संदिग्ध एक मरीज मिला है। कोरोना से संदिग्‍ध लक्षण मिलने पर मरीज को आननफानन में लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा। केंद्रीय टीम निरीक्षण भी कर चुकी है दरअसल वह फैजाबाद के रुदौली निवासी 32 वर्षीय युवक सऊदी से आया था। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान युवक में कोरोना से संदिग्‍ध लक्षण मिले। जिसे लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।बता दें, बीते दिन राजधानी के एयरपोर्ट पर पांच शहरवासी भूटान से लौटे।

इन यात्रियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। इसके बाद कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया। लैब टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि, सतर्कता के चलते सभी यात्रियों को 15 दिन तक घर में आइसोलेट रहने की सलाह दी गई। उनके आइसोलेट रहने की अवधि के लिए परिवारीजनों को भी सतर्क किया गया है। साथ ही बीमारी के लक्षण महसूस होने पर सीएमओ कार्यालय में सूचना देने को कहा गया है। अब तक राजधानी के एयरपोर्ट पर करीब 1500 लोगों की जांच हो चुकी है

बतादे की वायरस से संक्रमित होने पर बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखायी देते हैं। संक्रमित होने पर न्यूमोनिया,गंभीर सांस की बीमारियां, किडनी फेल होने के साथ मौत हो जाती है। यह बीमारी चीन की हाल फिलहाल यात्रा करने या वहां के व्यक्ति के संपर्क में रहने से बढ़ती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी के लोगों ने लखनऊ पुलिस के नमस्ते अभियान की सराहना की
Next: सूर्यवंशी का ट्रेलर हुआ रिलीज फैंस को आया पसंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.