Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली मिलन समारोह में नहीं लगे हिस्सा। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली मिलन समारोह में नहीं लगे हिस्सा। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
coronavirus-prime-minister-narendra-modi-not-attend-holi-milan-programme-doctor-advice_730X365

देश में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब हर जगह अलर्ट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है आज पीएम मोदी ने ऐलान किया कि वह इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. प्रधानमंत्री ने ये फैसला एक्सपर्ट्स की सलाह पर लिया है कोरोना वायरस को लेकर किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा दुनियाभर में एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि भीड़ वाले इलाकों में शामिल होने से बचें, ताकि कोरोना वायरस का असर ना फैल पाए.

ऐसे में इस साल मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा साथ ही यह भी बता दें कि हर साल होली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रम में शामिल होते हैं. इस मौके पर वो आम लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता और मीडियाकर्मियों से मुलाकात करते हैं. पिछले कुछ वर्षों में ये कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में होता आया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस बार किसी होली मिलन में शामिल ना होने की बात कही है.गौरतलब है कि कोरोना वायरस के भारत में कई केस सामने आ गए हैं. अब तक भारत में 18 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें पंद्रह इटली से आए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. ऐसे में अब भारत की ओर से हर जगह अलर्ट जारी किया गया है.

भारत में अभी तक नई दिल्ली, आगरा, नोएडा में कोरोना को लेकर अलर्ट तेज हुआ है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भी कोरोना वायरस को लेकर अपडेट दिया था. पीएम ने कहा था कि कोरोना वायरस को लेकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया है, केंद्र और राज्य सरकार एक साथ मिलकर इसपर काम कर रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या में कुलदीप सेंगर। …….
Next: होली स्पेशल 2020 रेलवे का बड़ा धमाका। …..

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.