Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस का असर अब दिखा फिल्म राधे पर। …….
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

कोरोना वायरस का असर अब दिखा फिल्म राधे पर। …….

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
_1571408715

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सभी खौफजदा हैं. इस खतरनाक वायरस के असर से फिल्म इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है. कई स्टार्स ने अपने विजिट कैंसल किए हैं. कई जगह थियेटर्स बंद हुए हैं. फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशनल एक्टिविटीज कैंसल हुई हैं. कोरोना के डर से सलमान खान ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई की थाईलैंड शूटिंग कैंसल कर दी है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को फिल्म राधे के लिए थाईलैंड में शूट करना था. लेकिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से फिल्म राधे की शूटिंग रोक दी गई है.

सलमान खान और फिल्म की टीम ने विदेश में शूट करने का रिस्क नहीं लिया. अब थाईलैंड में शूट होने वाले सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई में की जाएगी. हालांकि थाईलैंड शूटिंग कैंसल होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर कर कोरोना वायरस से बचने के टिप्स दिए थे. इस फोटो में सलमान खान जिम में बैठे हुए हैं.

शर्टलेस अंदाज में बैठे सलमान खान हाथ जोड़कर नमस्कार कर रहे हैं.सलमान खान ने कैप्शन में लिखा नमस्कार, हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है. जब कोरोना वायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो. मालूम हो इससे पहले एक्टर अनुपम खेर ने भी फैंस को कोरोना से बचने के लिए नमस्ते करने की सलाह दी थी. दूसरी तरफ फिल्म राधे की बात करें तो इसे प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. मूवी में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड में दिल्ली की तरह 100 यूनिट तक बिजली फ्री
Next: राजधानी लखनऊ में मौसम ने ली करवट गिरे ओले और हुई तेज़ बारिश

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.