Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
1

निर्भया के गुनहगारों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी हो गया है। निर्भया के दोषियों को 20 मार्च सुबह की सुबह 5.30 फांसी पर लटकाया जाएगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के खिलाफ ये डेथ वारंट जारी किया है। कोट के फैसले के बाद निर्भया की मां ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी तारीख होगी और दोषियों को 20 मार्च को फांसी दे दी जाएगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के तुरंत बाद पवन ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। इसी आधार पर ट्रायल कोर्ट ने दोषियों की फांसी तीसरी बार टाल दी थी इससे पहले दोषियों में से एक पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति से खारिज होने के बाद चारों दोषियों की फांसी की नई तारीख के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचा था।

तिहाड़ जेल प्रशासन की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। आपको बता दें कि चारों दोषी पवन गुप्ता , अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और मुकेश सिंह के सभी कानूनी विकल्प अब खत्म हो चुके हैं। पवन की दया याचिका लंबित होने के चलते ही 3 मार्च को होने वाली फांसी टल गई थी। दोषियों के कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किए जाने के चलते अब तक तीन बार उनकी फांसी टल चुकी है पवन की दया याचिका लंबित होने के चलते ही तीन मार्च को होने वाली दरिंदों की फांसी टल गई थी।

वहीं, पवन की अर्जी खारिज होने के साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की नई तारीख के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगा दी। इस पर आज सुनवाई होगी। यह चौथी बार है जब निर्भया के दोषियों को डेथ वॉरंट जारी किया जा रहा है। निर्भया केस में तिहाड़ जेल ने पटियाला हाउस कोर्ट को लिखित अर्जी देकर बताया है कि पवन की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को खारिज कर दी है।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने पटियाला हाउस कोर्ट को दी गई लिखित अर्जी में कहा है कि राष्ट्रपति ने दया याचिका खारिज कर दी है, ऐसे में 2 मार्च को डेथ वॉरंट पर लगाए गए स्टे की अब कोई जरूरत नहीं है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि नया डेथ वॉरंट जारी करने के लिए कोर्ट की तरफ से नई तारीख दी जाए.

तिहाड़ जेल ने जज से कहा कि दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। किसी भी दोषी की याचिका लंबित नहीं है। इसलिए कोर्ट नया डेथ वॉरंट जारी करने की तारीख तय करे. कोर्ट ने दोषियों और उनके वकीलों को भी नोटिस जारी कर दिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में मांस-मछली की बिक्री पर लगी रोक
Next: दिल्ली के चांदबाग में हुए पुलिस हमले का नया वीडियो सामने आया

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.