Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के चांदबाग में हुए पुलिस हमले का नया वीडियो सामने आया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली के चांदबाग में हुए पुलिस हमले का नया वीडियो सामने आया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
520214-delhi-violence

दिल्ली हिंसा से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है जिसमें उग्र भीड़ पुलिसवालों पर हमला कर रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 24 फरवरी का, जब चांदबाग इलाके में हिंसा हुई थी। दावा है कि वीडियो उसी पथराव का है, जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की जान चली गई थी और डीसीपी अमित शर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गए।तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि हजारों की भीड़, पुलिसवालों को घेर लेती है और उनपर पत्थर बरसाती है। पुलिसवाले सड़क की बैरिकेंटिंग पर फंस जाते हैं, किसी तरह से अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करते हैं। हंगामे के दौरान धमाके की आवाजें भी सुनाई देती है।

भीड़ की हिंसा का शिकार हुए कई पुलिसवालों को बुरी तरह से चोटें आईं थी बताया जा रहा है कि ये वीडियो 24 फरवरी का है, जब चांदबाग के पास दो गुटों में झगड़ा और बवाल की खबर मिलते ही डीसीपी अमित शर्मा टीम लेकर वहां पहुंचे थे, लेकिन तभी वहां पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस रोकने में जुटी थी तभी पथराव इतना बढ़ गया जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस पर लगातार पथराव होने के साथ फायरिंग भी की गई है।

क्राइम ब्रांच की SIT इस वीडियो की भी जांच कर रही है वहीं जो पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे उन सभी के बयान लिए गए हैं दावा किया जा रहा है कि इस भीड़ में ही उपद्रवियों ने रतन लाल पर फायरिंग की थी आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक 531 एफआईआर दर्ज की हैं, इसमें 47 केस आर्म्स एक्ट में दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक 1647 लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी
Next: कोरोना वायरस का नया मामला गुरुग्राम से आया सामने

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.