Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड स्टार्स कैंसिल की शूटिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड स्टार्स कैंसिल की शूटिंग

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
corona-virus-2

कोरोना वायरस ने दुनिया भर में दहशत फैला रखी है. ये शुरु हुआ चीन से और दुनिया भर के कई देशों में फैल गया. कोरोना वायरस की चेपट में भारत समेत अब तक करीब 70 देश आ चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार्स जिन्हें आए दिन ट्रैवल करना पड़ता है. फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ता है, उन्हें इस वायरल से सबसे ज्यादा खतरा है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए ये बॉलीवुड स्टार्स जबरदस्त सतर्कता बरत रहे हैं. कोई मास्क लगाए नजर आ रहा है तो कोई अपनी फॉरेन ट्रिप्स कैंसिल कर रहा कोरोना वायरस से बचाव ही एक मात्र इलाज है.

ऐसे में लोगों को सही तरीके से हाथ धोने और मास्क पहनकर रखने की हिदायत दी जा रही है. ऐसी ही कुछ सलाह अभिनेता अनुपम खेर भी लोगों को दे रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से भय का माहौल है ऐसे में एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बजाए ट्रेडिशनल भारतीय तरीके से नमस्ते करते हुए एक-दूसरे को ग्रीट करें. ताकि आपको किसी और के हाथ से इनफेक्शन ना हो.इससे पहले सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की साथ में एक तस्वीर वायरल हुई थी. जिसमें वो एक फॉरेन ट्रिप के दौरान एयरपोर्ट पर नजर आई थीं. उन्होंने पति के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

यही नहीं कुछ समय पहले रणबीर कपूर भी एयरपोर्ट पर कुछ ऐसे ही अंदाज में दिखाई दिए थे. वो किसी फॉरेन ट्रिप से लौट रहे थे और एयरपोर्ट पर मास्क पहने नजर आए.वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी 3 मार्च को पेरिस में हो रहे फैशन वीक में पहुंचने वाली थीं. इस इवेंट को लग्जरी फैशन हाउस लूई वीटॉन ने आयोजित किया था. लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए एक्ट्रेस ने अपनी ये ट्रिप को कैंसिल कर दी है यही नहीं एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की फिल्म सितारा पर भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिला.

इस फिल्म की शूटिंग केरल में होनी थी लेकिन राज्य सरकार की चेतावनी को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया उन्होंने कहा है कि मैं इस बार होली नहीं मनाऊंगी. उन्होंने सभी से रिक्वेस्ट की है कि होली ना खेलें. उनका कहना है कि कलर्स और पिचकारी वगैहर चीन से हो सकते हैं और ऐसे में कोरोना का खतरा है.

Post navigation

Previous: आईपीएस अमिताभ समेत कई डॉक्टरों ने ली आप की सदस्यता
Next: कोरोना वायरस के चलते ज्‍यादा कीमत में मिल रहे मास्‍क

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.