Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आईपीएस अमिताभ समेत कई डॉक्टरों ने ली आप की सदस्यता
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आईपीएस अमिताभ समेत कई डॉक्टरों ने ली आप की सदस्यता

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

दिल्ली चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब साल 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है. इसके तहत बीते दिनों राजधानी लखनऊ में AAP ने न सिर्फ यूपी में बूथ से जिला स्तर तक अपने संगठन को खड़ा करने के लिए एक अहम बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाई. इस दौरान दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी अपने संगठन के विस्तार के लिये बीते 23 फरवरी से 23 मार्च तक बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान भी चला रही है. AAP से प्रभावित समाज के विभिन्न तबके के लोग भी अब आम आदमी पार्टी का दामन थामते नजर आ रहे है

आम आदमी पार्टी द्वारा लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न शहरों में कैंप लगाकर और मिस्ड काल के जरिये लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है लखनऊ के गोमतीनगर में आयोजित सदस्यता कैंप में आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा. वहीं, दूसरी ओर AAP के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने डॉ तरुण सिंह, डॉक्टर प्रकाश पांडे, डॉ अनिल यादव, डॉ विकास कनौजिया लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई.

AAP की सदस्यता लेने की जानकारी नूतन ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिये देते हुए बताया मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हूं. मैं पूर्व में भी AAP में थीं, लेकिन दिसंबर 2013 में इस्तीफा दे दिया था. अब मैंने दोबारा इस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है. मैंने इस पार्टी को अपनी सोच तथा विचारधारा के अनुकूल पाया है. मैं लोक जीवन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व के क्षेत्र में काम करती हूं.

आप भी इसी उद्देश्य के लिए कार्यरत है. मैं धार्मिक प्रश्नों पर AAP के सहिष्णु तथा समदर्शी सोच से भी प्रभावित हुई हूं. मैं पार्टी को मुझे दुबारा शामिल करने के लिए ह्रदय से धन्यवाद् देती हूं. आप कार्यकर्त्ता के रूप में अपना श्रेष्ठतम योगदान देने का प्रयास करूंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर हुआ बड़ा बवाल
Next: कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड स्टार्स कैंसिल की शूटिंग

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.